Category Archives: साहित्य-रंगमंच

कलकत्ता विश्वविद्यालय में यूको राजभाषा सम्मान

कोलकाता : देश के ऐतिहासिक शैक्षणिक संस्थान “कलकत्ता विश्वविद्यालय” और प्रतिष्ठित वित्तीय संस्थान “यूको बैंक” द्वारा राजा बाजार साइंस कॉलेज के मेघनाद साहा प्रेक्षागृह में “यूको राजभाषा सम्मान योजना” के तहत एक दिवसीय काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में 2021-23 में हिंदी विभाग स्नातकोत्तर में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दो […]

Kolkata : जालान पुस्तकालय में सम्पन्न हुई कहानी प्रतियोगिता

कोलकाता : सेठ सूरजमल जालान पुस्तकालय के तत्वावधान में अन्तर्विद्यालयी कहानी वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोलकाता महानगर के 16 विद्यालयों के 28 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चिंतक अजयेंद्रनाथ त्रिवेदी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के मानसिक विकास के साथ-साथ भाषायी […]

2030 तक दुनिया का हर पांचवां व्यक्ति बोलेगा हिंदी : प्रो. द्विवेदी

कोलकाताः माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तथा भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा है कि वर्ष 2030 आते आते दुनिय़ा का हर पांचवां व्यक्ति हिंदी बोलेगा। इस समय दुनिया के 200 विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई जाती है। प्रो. द्विवेदी समर्पण ट्रस्ट द्वारा आयोजित ‘हिंदी की दशा […]

डॉ. एस. आनन्द को वर्ष 2023 का सृजन सारथी सम्मान

कोलकाता : शुभ सृजन नेटवर्क का सृजन सारथी सम्मान- 2023 महानगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार डॉ. एस. आनन्द को दिया जाएगा। डॉ. एस. आनन्द पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 50 वर्षों से सक्रिय हैं। उनको साहित्य एवं पत्रकारिता का समन्वय करने के लिए जाना जाता है। महानगर के कई अग्रणी समाचार पत्रों में कार्य […]

डॉ. प्रेम शंकर त्रिपाठी इटावा हिन्दी सेवा निधि के नए अध्यक्ष

कोलकाता : विश्व हिन्दी सम्मान से सम्मानित साहित्यकार, सम्मोहक वक्ता डॉ. प्रेम शंकर त्रिपाठी को सर्वसम्मति से इटावा हिन्दी सेवा निधि का अध्यक्ष बनाया गया है। यह जानकारी संस्थान की एक विज्ञप्ति से मिली। विज्ञप्ति के अनुसार अध्यक्ष पद के साथ साथ डॉ. त्रिपाठी को न्यासी के रूप में भी न्यास का सदस्य बनाया गया […]

नैहाटी सांस्कृतिक विकास मंच ने मनायी प्रेमचंद जयंती

नैहाटी : नैहाटी सांस्कृतिक विकास मंच ने सोमवार को गौरीपुर हिंदी प्राइमरी स्कूल में प्रेमचंद जी की 143वीं जयंती मनायी। गौरीपुर हिंदी प्राइमरी स्कूल के शिक्षक प्रभारी अमरनाथ साव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। नैहाटी सांस्कृतिक विकास मंच के संयोजक अभिषेक कोहार ने कहा, ‘’पश्चिम बंगाल में प्रेमचंद जयंती पहली बार बड़े रूप में कांकीनाड़ा […]

आजाद जयंती की पूर्व संध्या पर जालान पुस्तकालय में अंतरंग काव्य गोष्ठी का आयोजन

कोलकाता : स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को सेठ सूरजमल जालान पुस्तकालय के तत्वावधान में प्रख्यात साहित्यकार डॉ. प्रेमशंकर त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक अंतरंग काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी की शुरुआत मीतू कानोड़िया की सरस्वती वंदना से हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप […]

पितृ दिवस की पूर्व संध्या पर काव्य गोष्ठी का आयोजन

कोलकाता : पितृ दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को सेठ सूरजमल जालान पुस्तकालय के तत्वावधान में वरिष्ठ कवि हीरा लाल जायसवाल की अध्यक्षता में एक अंतरंग काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की शुरुआत विवेक तिवारी की सरस्वती वंदना और स्वागत वक्तव्य से हुआ। इस मौके पर सभी रचनाकारों ने पिता पर केन्द्रित […]

जालान पुस्तकालय में भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन

कोलकाता : सेठ सूरजमल जालान पुस्तकालय के तत्वावधान में गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) से पधारे प्रख्यात कवि कामेश्वर द्विवेदी के सम्मान में एक अंतरंग काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता भोजपुरी एवं हिंदी के वरिष्ठ कवि रामपुकार सिंह […]

विचार मंच ने किया विभूतियों का सम्मान

कोलकाता : कोलकाता की विशिष्ट सांस्कृतिक संस्था ‘विचार मंच’ द्वारा पारसमल कांकरिया सभागार श्री जैन विद्यालय, कोलकाता में आयोजित एक सम्मान समारोह में विविध क्षेत्र की विभूतियों को सम्मानित किया गया। इस भव्य सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रख्यात समाजसेवी एवं प्रखर चिंतक पद्मश्री प्रह्लाद राय अग्रवाल ने कहा, ‘इस आयोजन से मैं प्रेरित […]