Category Archives: अंतरराष्ट्रीय

नेपाल में प्रधानमंत्री के आवास के पास पूर्व मंत्री की माँ को सुरक्षा गार्ड ने मारी गोली

काठमांडू : नेपाल में सुरक्षा गार्ड ने पूर्व मंत्री बर्षमान पुन की माँ तीर्थ माली को गोली मार दी। यह वाकया शुक्रवार रात नौ बजे राजधानी काठमांडू में प्रधानमंत्री आवास के पास बालुवाटार में हुआ। यहां वीआईपी सुरक्षा में तैनात गार्ड ने अचानक फायरिंग कर दी। गोली 74 वर्षीया तीर्थ माली के पैर में लगी […]

जापान के प्रधानमंत्री पर जानलेवा हमला, भाषण के दौरान फेंका गया पाइप बम

टोक्यो : जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए। उन पर भाषण के दौरान पाइप बम फेंका गया। पुलिस ने बम फटने से पहले ही किशिदा को सुरक्षित निकाल लिया। किशिदा के निकलते ही यह पाइप बम फट गया और तेज धमाके से अफरा-तफरी मच गई। प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा वाकायामा शहर […]

अमेरिका में 37000 फीट की ऊंचाई पर विमान को हवा में लगे झटके, सात यात्री जख्मी

वाशिंगटन : अमेरिका में ऑस्टिन से फ्रैंकफर्ट जा रहा एक विमान 37000 फीट की ऊंचाई पर हवा में झटका खाने लगा। इससे सात यात्री जख्मी हो गए और अफरातफरी मच गई। स्थिति सामान्य करने के लिए वाशिंगटन में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। लुफ्थांसा एयरलाइन्स का विमान एयरबस ए330-300 अमेरिका के ऑस्टिन से फ्रैंकफर्ट जा रहा […]

बांग्लादेश में विद्यार्थियों और नागरिकों में झड़प, 200 लोग घायल

ढाका (बांग्लादेश) : बांग्लादेश में राजशाही शहर के बिनोदपुर गेट क्षेत्र स्थित राजशाही विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों के बीच शनिवार की देर शाम हुई हिंसक झड़प में लगभग 200 लोग घायल हो गए। इस दौरान एक पुलिस पिकेट, मोटरसाइकिलों समेत करीब 30 दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। इस घटना से […]

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाक को बताया झूठा, कहा- बिलावल का बयान जवाब के काबिल नहीं

– महिलाओं-लड़कियों के खिलाफ आतंकी हिंसा पर अंकुश जरूरी – सभी देश आतंकवाद के खिलाफ अपनाएं जीरो टॉलरेंस की नीति न्यूयॉर्क : संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत ने पाकिस्तान को झूठा करार दिया। साथ ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान को खारिज करते हुए उसे जवाब देने के काबिल नहीं बताया है। […]

भारतीय मूल के अरुण सुब्रमण्यन बनेंगे न्यूयॉर्क में जिला जज

वाशिंगटन : भारतीय मूल के लोग अमेरिका में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। अब इस सूची में भारतीय मूल के न्यायविद अरुण सुब्रमण्यन का नाम भी जुड़ गया है। उन्हें न्यूयॉर्क में जिला जज बनाया जाएगा। यह दायित्व ग्रहण करने वाले वे पहले दक्षिण एशियाई मूल के नागरिक होंगे। अमेरिका में भारतीय मूल के लोग […]

एलन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स

-187 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर नयी दिल्ली : इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला और ट्विटर प्रमुख एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 187 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मस्क ने एक बार फिर अरबपतियों […]

अमेरिका में विमान हादसा, मरीज समेत 5 लोगों की मौत

स्टेजकोच (नेवादा) अमेरिका : अमेरिका में नेवादा के पहाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार की रात चिकित्सा सुविधा प्रदान करने वाला विमान (एयर एंबुलेंस) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हवाई दुर्घटना में चिकित्साकर्मियों और एक मरीज सहित पांच लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी इस विमान का संचालन करने वाली कंपनी ने दी है। इस बारे में […]

न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान की स्वीडन में इमरजेंसी लैंडिंग

स्टॉकहोम (स्वीडन) : न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान (एआई106) को स्टॉकहोम एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में उतारा गया। सभी 300 यात्री पूरी तरह से सुरक्षित बताए गए हैं। बताया गया है कि उड़ान भरने के बाद विमान के एक इंजन से तेल रिसने लगा था। इसके बाद विमान को स्वीडन में […]

तुर्क़ी में भूकंप से फिर डोली धरती, तीव्रता 5.2

Earthquake

अंकारा : भूकंप से तबाही की मार झेल रहे तुर्क़ी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए । शनिवार को मध्य तुर्क़ी क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपीय भू-मध्यसागरीय सीस्मोलॉजिकल सेंटर के अनुसार भूकंप 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था। ताजा भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल […]