कोलकाता : दमदम के नागेरबाजार फ्लाईओवर पर पीछे से एक कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। धक्का लगते ही बाइक पर पीछे बैठी महिला फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। घटना सोमवार दोपहर की है। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Advertisement

बताया गया है कि एक दंपति फ्लाईओवर के ऊपर से नागेरबाजार मोड़ की ओर आ रहा था। पुलिस के मुताबिक, इनके नाम असीम बिस्वास (36) और ब्यूटी बिस्वास (30) हैं। वे केंटोनमेंट सुभाषनगर हेल्थ इंस्टीट्यूट रोड इलाके के निवासी हैं। फ्लाईओवर से आते समय एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। धक्का लगते ही असीम छिटक कर फ्लाईओवर पर गिर गए लेकिन उनकी पत्नी फ्लाईओवर से नीचे काजीपाड़ा के पास जा गिरी। गंभीर हालत में दोनों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। असीम की पत्नी ब्यूटी का इलाज के दौरान नागेरबाजार के एक निजी अस्पताल में मौत हो गयी है। डॉक्टरों बताया कि उन्हें तीन बार दिल का दौरा पड़ा। उन्हें वेंटिलेशन पर भी रखा गया था। लेकिन अंत में उन्होंने दम तोड़ दिया।

वहीं असीम को आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। उसके हाथ और पैर सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में कई चोटें आयी हैं।

पुलिस ने बताया कि उक्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। दमदम पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here