जलपाईगुड़ी : तृणमूल नेता राजीव बनर्जी रविवार को जिले के राजगंज ब्लॉक के मिलनपल्ली में एक पथसभा को संबोधित किया। पथसभा को संबोधित करते हुए राजीव बनर्जी ने राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस को भाजपा के कैडर कह कर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल भाजपा के कैडर रूप में काम कर रहे है। उन्होंने आगे कहा कि राज्यपाल भाजपा का चेहरा बन कर घूम रहे है। इससे पहले तृणमूल नेता राजीव बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here