संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से, एक फरवरी को पेश होगा आम बजट

  •  बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन से होगी

नयी दिल्ली : संसद का बजट सत्र 31 जनवरी, 2022 से शुरू होगा, जो 8 अप्रैल तक चलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 का आम बजट पेश करेंगी।

संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति के हवाले से शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक संसदीय मामलों की केंद्रीय समिति ने संसद के बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी, 2022 तक और दूसरा चरण 14 मार्च से 8 अप्रैल, 2022 तक बुलाने की सिफारिश की है। बजट सत्र की शुरुआत दोनों सदनों के सदस्यों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन से होगी। संसद का बजट सत्र 8 अप्रैल, 2022 तक चलेगा।

संसद के बजट सत्र के दौरान 12 फरवरी से एक महीने का अवकाश रहेगा, जबकि बजट सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू होगा, जो आठ अप्रैल, 2022 तक चलेगा। इसी बीच उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों के विधान सभा चुनाव होंगे और नतीजे 15 मार्च को आएंगे, जिसका असर दूसरे चरण में दिखाई देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 16 = 20