कूचबिहार : जिले के माथाभांगा-1 ब्लॉक के हाजराहाट के बेलतापारा इलाके में तृणमूल कांग्रेस के पंचायत सदस्य के घर के सामने बम फेंकने का आरोप भाजपा पर लगा है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

Advertisement

हाजराहाट- 1 नंबर अंचल अध्यक्ष उत्तम सरकार ने आरोप लगाया कि इलाके में दहशत का माहौल पैदा करने के लिए भाजपा समर्थित बदमाशों ने कल देर रात बम फेंका है। यह तक की बाजार में भी भाजपा के गुंडों ने बमबाजी की है। हालांकि, भाजपा ने आरोपों से इनकार किया है।

Advertisement

भाजपा नेता उत्तम बर्मन ने कहा की भाजपा को बदनाम करने की साजिश है। ऐसी घटनाएं तृणमूल की आंतरिक गुटबाजी का परिणाम है । माथाभांगा थाने की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here