कोलकाता : कोलकाता नगर निगम (केएमसी) में चुनाव की घोषणा होने के बाद सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस और वाम मोर्चा घटक दलों ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। अब बारी भारतीय जनता पार्टी की है। पार्टी सूत्रों ने शनिवार को बताया है कि केएमसी में पार्षद रहे पार्टी के सभी नेताओं को पार्टी टिकट देने की तैयारी कर रही है। इनके नाम का प्रस्ताव पार्टी नेतृत्व को भेज दिया गया है और जल्द ही उम्मीदवारों की सूची पर मुहर लगेगी।

Advertisement

दरअसल, पिछली बार चुनाव में कोलकाता नगर निगम में भाजपा के टिकट पर सात उम्मीदवारों की जीत हुई थी। वर्तमान में इनकी संख्या घटकर 4 रह गई है। जीते हुए पार्षदों में से दो लोगों ने बाद में तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था। एक पूर्व पार्षद की हाल ही में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। बाकी बचे चारों के नाम को टिकटार्थी के तौर पर पार्टी नेतृत्व को भेज दिया गया है।

पार्टी के सूत्रों ने बताया है कि महानगर के सभी 144 वार्डों में उम्मीदवार उतारा जाएगा। विधायक का चुनाव लड़ चुके कुछ लोगों को भी इस बार टिकट दिया जा सकता है। हालांकि इस बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी पार्टी की ओर से नहीं दी गई है इसीलिए स्थिति स्पष्ट नहीं है। सूत्रों ने बताया है कि सोमवार तक भाजपा भी उम्मीदवारों की सूची जारी कर देगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here