अभिषेक बनर्जी की त्रिपुरा यात्रा पर भाजपा ने उठाए सवाल

कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के रविवार को त्रिपुरा दौरे को लेकर सवाल उठाए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोष ने कहा कि त्रिपुरा के लोगों ने स्पष्ट कर दिया है कि त्रिपुरा में ऐसी पार्टी नहीं चलेगी।

राज्य में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में कोरोना बढ़ रहा है लेकिन कोरोना क्यों बढ़ रहा है, इसे कैसे रोका जाए। इस पर मंथन होना चाहिए। सभी को अपने, परिवार के, समाज हित में सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ढाई साल से लोग बाहर नहीं जा पा रहे हैं, अब उसे मौका मिला है।

दरअसल, तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी रविवार को त्रिपुरा पहुंचे हैं। उन्होंने वहां एक मंदिर में पूजा अर्चना की। इस पर कटाक्ष करते हुए घोष ने कहा कि मस्जिद की बात हो गई, अब मंदिर शुरू हो गया है। इस तरह तृणमूल कांग्रेस एक के बाद एक समूह को खुश करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने उन्हें राज्य के विकास पर ध्यान केंद्रित करने का सुझाव दिया ताकि पश्चिम बंगाल के लोग काम की तलाश में बाहर न जाएं।

दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने पूरे देश में सफलता हासिल की है। अब तृणमूल कांग्रेस भी भाजपा को फॉलो करने का प्रयास कर रही है। अगर तृणमूल कांग्रेस भाजपा की तरह अच्छा बनने की कोशिश करती है तो अब तक बंगाल में हिंसा और भ्रष्टाचार ख़त्म हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

55 + = 56