कोलकाता : आगामी 24 जुलाई को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल से अनंत महाराज को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस संबंध में बुधवार को सूची जारी की।

Advertisement

इसमें गुजरात से बाबू भाई देसाई और केसरी देव सिंह जाला को भाजपा की तरफ से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया गया है। लोकसभा चुनाव से पहले अनंत महाराज को भाजपा की ओर से राज्यसभा भेजना बड़ा दांव माना जा रहा है।

कौन हैं अनंत महाराज

अनंत महाराज ग्रेटर कूचबिहार पीपुल्स एसोसिएशन के प्रमुख हैं और लंबे समय से अलग ग्रेटर कूचबिहार की वकालत करते रहे हैं। बंगाल की सात राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान होना है। छह सीटों पर चुनाव होगा जबकि एक पर उपचुनाव होना है। तृणमूल कांग्रेस पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। 1952 में संसदीय चुनाव शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब भाजपा बंगाल से राज्यसभा सदस्य भेज रही है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को केंद्रीय मंत्री निशीत प्रामाणिक, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत के बाद महाराज के घर पर गए थे। उन्होंने ही उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की जानकारी दी। मुलाकात के बाद निशीथ ने कहा, अनंत महाराज को राज्यसभा उम्मीदवार बनने का ऑफर दिया गया है। उन्होंने हमारे प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here