पूर्व मेदनीपुर : पूर्व मेदनीपुर जिले के भगवानपुर थाना अंतर्गत मोहम्मदपुर इलाके में रविवार तड़के एक भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। इस बीच भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शरू हो गया है। पुलिस हत्याकांड की पड़ताल में जुटी है।

Advertisement

मृत भाजपा नेता का नाम शंभु माईती (38) बताया गया है। वह भगवानपुर पूर्व मंडल के पार्टी प्रमुख थे। शंभु के परिवार के लोगों ने बताया कि शनिवार रात शंभु अपने घर पर थे तभी उन्हें एक फोन आया और वे घर से बाहर निकले। इसके बाद वे रातभर घर नहीं लौटे। चिन्ताग्रस्त परिवार के लोगों ने शंभु की तलाश शुरू की और मामले की सूचना भगवानपुर थाने को दी गई। रविवार तड़के खून से लथपथ शंभु को उनके घर से थोड़ी दूर पर पाया गया। शंभु के परिजन शंभु को पहले भगवानपुर ग्रामीण अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उनकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें तमलुक अस्पताल स्थानांतरित करने की सलाह दी लेकिन तमलुक अस्पताल जाने के क्रम में शंभु ने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार धारदार हथियारों से घायल कर शंभु की हत्या की गई है। स्थानीय भाजपा नेताओं का आरोप है कि इस हत्या के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुप्रकाश गिरी ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि भाजपा के अंदरूनी विवाद में शंभु की हत्या हुई है।

खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here