भाजपा ने किया दुर्गापूजा के लिए सरकारी अनुदान के बहिष्कार का आह्वान

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से दुर्गापूजा आयोजित करने वाले क्लबों को दिए जाने वाले अनुदान के बहिष्कार का आह्वान किया है। भाजपा ने इसे ‘भ्रष्ट हाथों का दान’ करार देते हुए आयोजकों से इसे स्वीकार नहीं करने का आवेदन किया है।

भाजपा के पश्चिम बंगाल मामलों के सह पर्यवेक्षक अमित मालवीय ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लिखा, ‘ममता बनर्जी की सरकार चोरों की सरकार है। उनके हाथों पर चुनाव के बाद की हिंसा का खून लगा है। उन पर कई महिलाओं को अपमानित करने का अभिशाप है। क्या माँ दुर्गा ममतादेवी के दूषित हाथ से दान स्वीकार करेंगी? आसुरी शक्ति का नाश करने वाली माँ दुर्गा मुख्यमंत्री का प्रसाद अवश्य लौटाएंगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बार राज्य की 43 हजार पूजा समितियों को 60-60 हजार रुपये का अनुदान दिये जाने की घोषणा की थी। साथ ही उन्होंने पूजा समितियों को बिजली बिलों पर 60 प्रतिशत छूट देने की बात भी कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 2 =