कोलकाता : पश्चिम बंगाल में महिलाओं से बर्बरता थमने का नाम नहीं ले रही है। पंचायत चुनाव बीतने के बाद बीरभूम जिले में एक और महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने पीड़ित महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है।

Advertisement

सोमवार को जारी इस वीडियो में दावा किया गया है कि 58 साल की उस महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। जो आरोपित है वह पिछले कई दिनों से महिला को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा था लेकिन स्थानीय प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। पार्टी ने ट्वीट किया कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के प्रति बर्बरता ऊंचे स्तर पर है और अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है।

इधर एक दिन पहले भी इसी क्षेत्र में एक 62 साल की महिला से दुष्कर्म का खुलासा हुआ था। पार्टी ने इसके खिलाफ आज सोमवार को बीरभूम जिले के सैंथिया में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा इस आंदोलन का नेतृत्व करेंगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here