बैरकपुर : पत्नी की गला घोंट कर हत्या करने के बाद उसके शव को पानी के रिजर्वायर में छिपाने के आरोप में पुलिस ने अभियुक्त पति को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम अबीर पुरकाइत है। यह सनसनीखेज वारदात जगदल थाने के गारुलिया नगरपालिका के 2 नंबर वार्ड स्थित श्यामनगर शांतिगढ़ स्ट्रीट इलाके की है। मृतका का नाम प्रियंका पुरकाइत उर्फ पीयू (33) बताया गया है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार अबीर पुरकाइत इच्छापुर मेटल एंड स्टील फैक्ट्री का कर्मचारी है। साल 2016 में अबीर और प्रियंका की शादी हुई थी। प्रियंका के परिजनों का कहना है कि प्रियंका 5 माह की गर्भवती थी।
मृतका की मौसी शांतिगढ़ निवासी माया रानी मंडल ने बताया कि उसके माता-पिता ने फोन कर कहा कि पीयू की जानकारी नहीं मिल रही है।
खबर मिलते ही वे प्रियंका के घर पहुंची और उसकी तलाश की। तभी अबीर ने सीढ़ियों के नीचे पानी की रिजर्वायर का ढक्कन खोला और चिल्लाते हुए कहा कि प्रियंका यहाँ है।

घटना की सूचना मिलने पर जगदल थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here