देश-दुनिया के इतिहास में 28 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख ब्रिटेन के शाही परिवार की मशहूर जोड़ी के टूटने की भी गवाह है। 28 अगस्त, 1992 को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना का औपचारिक तलाक हुआ था।

Advertisement

चार्ल्स और डायना के तलाक की तरह उनकी सगाई और शादी की भी पूरी दुनिया में चर्चा में रही थी। प्रिंसेस डायना और प्रिंस चार्ल्स की सगाई 24 फरवरी 1981 को हुई थी। सगाई में डायना ने जो अंगूठी पहनी थी उसकी कीमत उस समय 30 हजार पाउंड (करीब 30 लाख रुपये) थी। उसमें एक नीलम और 14 हीरे जड़े थे।

Advertisement
Advertisement

इस शानदार सगाई के बाद चार्ल्स और डायना की शादी 29 जुलाई 1981 को हुई। उनकी शादी की ड्रेस डेविड और एलिजाबेथ इमैनुएल ने डिजाइन की थी। डायना की शादी की ड्रेस में 24 फीट की चुनरी थी, जिसे हाथीदांत से बने टाफेटा और एंटीक लेस से सजाया गया था। शादी के वक्त डायना 20 साल की थीं। इस शाही शादी को टेलीविजन पर दुनियाभर में एक अरब से ज्यादा लोगों ने देखा था।

इस शादी को देखने के लिए ब्रिटेन में कैथीड्रल से लेकर बर्मिंघम पैलेस के सामने तक छह लाख लोग जमा हो गए थे। शादी के एक साल के भीतर 21 जून, 1982 को इनकी पहली संतान प्रिंस विलियम्स का जन्म हुआ। 15 सितंबर 1984 को दूसरे बेटे का जन्म हुआ। इसका नाम हेनरी रखा गया।बाद में उन्हें प्रिंस हैरी के नाम से जाना जाने लगा।

कहते हैं इस शाही जोड़ी के रिश्ते शादी के कुछ साल बाद ही खराब होने लगे थे। इस रिश्ते में चल रही खटास की बानगी तब देखने को मिली जब 1992 में भारत दौरे पर आईं प्रिंसेस डायना ने ताजमहल के सामने अकेले बैठकर तस्वीर खिंचवाई थी। तलाक के एक साल बाद 31 अगस्त, 1997 को एक सड़क हादसे में डायना की मौत हो गई। अप्रैल 2005 में प्रिंस चार्ल्स ने कैमिला पार्कर से शादी कर ली।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here