देश-दुनिया के इतिहास में 24 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के लिए बेहद खास है। ऐसा माना जाता है कि कोलकाता (तब के कलकत्ता) की स्थापना जॉब चार्नोक ने 24 अगस्त, 1690 को की थी।

Advertisement

कोलकाता भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर और पांचवां सबसे बड़ा बंदरगाह है। यह बंगाल की खाड़ी के शीर्ष तट से 170 किलोमीटर दूर हुगली नदी के बाएं किनारे पर स्थित है। भारत की बौद्धिक राजधानी माना जाने वाला कोलकाता अंग्रेजों के शासन के दौरान ब्रिटिश भारत की राजधानी थी।

Advertisement

कोलकाता को लंदन के बाद ब्रिटिश एम्पायर का दूसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता था। इस शहर को किसी जमाने में पूरब का मोती पुकारा जाता था। अंग्रेज इसे भले ही ‘कैलकटा’ पुकारते थे लेकिन बंगाल और बांग्ला में इसे हमेशा से कोलकाता या कोलिकाता और हिन्दी भाषा में इसको कलकत्ता या कलकत्ते के नाम से पुकारा जाता रहा है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here