देश-दुनिया के इतिहास में 07 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। भारत की राजनीति में यह खास स्थान रखती है। दरअसल 07 अगस्त 1990 को ही तत्कालीन प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने संसद में मंडल आयोग की रिपोर्ट स्वीकार करने का ऐलान किया था।

Advertisement

इसके बाद सरकारी नौकरियों में ओबीसी वर्ग के लिए 27 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था शुरू हो गई। इसका देशभर में विरोध हुआ। आरक्षण विरोधी आंदोलन में देश में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1606 : शेक्सपीयर के नाटक मैक्बेथ का पहली बार मंचन किंग जेम्स प्रथम के लिए किया गया।

1753 : ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना की गई।

1905 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया।

1941 : नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर का निधन।

1944 : पहले कैलकुलेटर के नाम पर 51 फीट लंबी, आठ फीट ऊंची और पांच टन वजन की एक विशाल मशीन का निर्माण।

1947 : मुंबई नगर निगम को बिजली और परिवहन व्यवस्था औपचारिक रूप से हस्तांतरित हुई।

1957 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1960 : अफ्रीका महाद्वीप के देश आइवरी कोस्ट को फ़्रांस के अधिकार से आजादी मिली।

1985 : गीत सेठी ने विश्व अमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती।

1990 : अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड शुरू किया।

1996ः अमेरिकी वैज्ञानिकों ने 13 हजार वर्ष पूर्व पृथ्वी पर गिरे उल्का पिंड के अवशेषों से मंगल ग्रह पर एक कोशिका वाले जीवों के होने की संभावना का पता लगाया।

1998 : केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु।

1999ः पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बार फिर भारत से वार्ता की पेशकश की।

2000ः रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने अपनी शक्ति का विस्तार किया।

2003ः बगदाद में जार्डन दूतावास के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 12 लोगों की मृत्यु।

2005ः इजरायल के तत्कालीन वित्तमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2008ः सार्वजनिक क्षेत्र के कार्पोरेशन बैंक ने बेंचमार्क ब्याज दर में 0.50% बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा की।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here