फ़ाइल फ़ोटो

आसनसोल : आसनसोल के जामुड़िया के नोंडी श्मशान तालाब के पास एक मैदान से रविवार सुबह एक किशोर का क्षत विक्षत शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत किशोर का नाम आनंद केसरी(17) था। वह बारहवीं कक्षा का छात्र था।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंद रात में खा-पीकर अपने घर से निकला था लेकिन वह अपने घर वापस नहीं लौटा।

शुरुआती जांच में पुलिस ने वारदात में शामिल होने के शक में आनंद के दो दोस्तों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में से एक ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आनंद शनिवार रात करीब दस बजे घर से निकला था। लेकिन बारह बजे के बाद वह घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। लेकिन वह कहीं नहीं मिला। आखिरकार रविवार की सुबह उसका शव तालाब के पास एक मैदान से बरामद हुआ। स्थानीय निवासियों ने ही पहले आनंद का क्षत-विक्षत शव देखा और पुलिस को सूचना दी। खबर लिखे जाने तक आनंद के हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था। शव पर गंभीर चोट के निशान देखे गए।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here