चक्रवात ‘यास’ के लिए पश्चिम बंगाल को 586.59 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता की मंजूरी

नयी दिल्ली/कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति ने 6 राज्यों को 3,063.21 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी है। इसके तहत असम, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल को 2021 में आई बाढ़/भूस्खलन/चक्रवात के लिए फंड मिलेगा।

इसके तहत चक्रवात ‘यास’- 2021 के लिए पश्चिम बंगाल को 586.59 करोड़ रुपये, चक्रवात ‘तौकते’- 2021 के लिए गुजरात को 1,133.35 करोड़ रुपये, दक्षिण पश्चिम मानसून, 2021 के दौरान बाढ़/भूस्खलन के लिए 51.53 करोड़ रु. असम को, कर्नाटक को 504.06 करोड़ रु. मध्य प्रदेश को 600.50 करोड़ रु. और उत्तराखंड को 187.18 करोड़ दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

54 + = 58