बांकुड़ा : प्रदेश भाजपा के लिए उस समय अजीबो-गरीब स्थिति बन गई जब केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार को बांकुड़ा के पार्टी ऑफिस में बंद कर दिया गया। इसके अलावा उनके खिलाफ नारेबाजी भी होने लगी थी। करीब दो घंटे तक वह दफ्तर में बंद रहे। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें बाहर निकाला है।

Advertisement

दरअसल मंगलवार सुबह अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना सुभाष सरकार को करना पड़ा था। जैसे ही वह पार्टी दफ्तर के अंदर गए उन्हें कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और नारेबाजी करने लगे।

Advertisement
Advertisement

विरोध कर रहे लोगों का आरोप था कि उन्हें पार्टी में उचित सम्मान नहीं मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं होता है। ना ही उनसे कोई मिल पाता है।

इस बारे में सुभाष सरकार ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि जिला भाजपा नेतृत्व का दावा है कि जिन लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है वे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नहीं हैं बल्कि दूसरे दलों के हैं और रुपये लेकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए आए थे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here