कोलकाता : तृणमूल की महिला नेता सायोनी घोष को त्रिपुरा में गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ कोलकाता के मुरलीधर सेन लेन स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के सामने तृणमूल कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन खत्म हो गया है। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गंगाजल से पार्टी दफ्तर को धोकर शुद्धिकरण किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस के चोर, बदमाश, गुंडे हमारे दफ्तर के करीब आए थे इसीलिए गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि रविवार को सायोनी की गिरफ्तारी के बाद सुबह-सुबह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी त्रिपुरा पहुंचे हैं। दूसरी ओर तृणमूल के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के बाहर जाकर धरने पर बैठ गए थे और त्रिपुरा में जंगलराज होने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस की तत्परता की वजह से भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ उनका टकराव होते-होते बचा।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here