मुंबई : फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट के बाद अब अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर भी बच्चे की किलकारी गूंजी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बिपाशा बसु ने शनिवार को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है लेकिन बिपाशा बसु के माँ बनने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस सोशल मीडिया के जरिये बिपाशा और करण को माता-पिता बनने की बधाई दे रहे हैं।
गौरतलब है कि अभिनेत्री बिपाशा बसु ने 30 अप्रैल, 2016 को अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। शादी के छह साल बिपाशा ने बीती 16 अगस्त को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर कन्फर्म की थी। वहीं अब पहले बच्चे के रूप में एक प्यारी सी बेटी के माता -पिता बनकर करण और बिपाशा बहुत ही खुश और उत्साहित हैं।