अधीर रंजन चौधरी (फाइल फोटो)

मुर्शिदाबाद : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मालदह में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर पीटने की घटना की कड़ी निंदा की है। अधीर ने चिंता जताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि जिन दोनों महिलाओं की पिटाई की गयी, वे मालदह के पाकुडि़या बाजार में नींबू बेचने गयी थीं। उन पर चोरी का आरोप लगाकर उनकी पिटाई की गई।

एक पी ‘मां पाकुआहाट में नींबू बेचने गई थीं। एक मिठाई विक्रेता ने उनपर चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद लोग उन्हें पीटने लगे।

घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए अधीर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक और बदतर हो गई है और यह मालदह की घटना से और भी सप्ष्ट है। केवल मालदह ही नहीं, बंगाल के कई हिस्सों में पंचायत चुनाव के बाद अत्याचार हुए हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध निंदनीय हैं और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here