कोलकाता : बांग्ला फिल्म अभिनेत्री प्रियंका सरकार और अभिनेता अर्जुन चक्रवर्ती को राजारहाट न्यूटाउन इलाके में एक वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान एक बाइक चालक ने धक्का मार दिया जिससे वे दोनों घायल हो गए।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात न्यूटाउन के इको पार्क में करीब 11.30 बजे यह दुर्घटना हुई। बाइक चालक वहाँ से फरार हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई, जब एक बाइक सवार घेरा तोड़ते हुए शूटिंग के दौरान उस क्षेत्र में चला गया, जहां कलाकार मौजूद थे और अभिनेत्री व अभिनेता को टक्कर मार दी।

अधिकारी ने बताया कि प्रियंका को पहले निकट के एक अस्पताल में ले जाया गया और बाद में शनिवार सुबह उन्हें ईएम बाइपास के एक अन्य अस्पताल में ले जाया गया। प्रियंका को पैर और कमर में चोटें आई हैं। उन्हें दो जगह फ्रैक्चर होने की खबर है। उनका शीघ्र ही ऑपरेशन होगा। अर्जुन को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस बाइक चालक की तलाश कर रही है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here