मुर्शिदाबाद : मालदह में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर पिटाई करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि रविवार को मुर्शिदाबाद जिले के बड़ना में एक महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई करने के आरोप लगे हैं। घटना के बाद से ही इलाके में तनाव है। आरोप है कि महिला को बचाने के दौरान एक युवक भी घायल हो गया।

Advertisement

आरोप है कि रविवार दोपहर कई युवकों ने एक महिला को सड़क पर पटककर उसकी पिटाई की। इस दौरान आरोपितों ने महिला को निर्वस्त्र कर दिया। यह देखकर एक युवक महिला को बचाने के लिए आगे आया। लेकिन आरोपितों ने उसकी भी जम के पिटाई कर डाली। बड़ना थाने में माले की लिखित शिकायत दर्ज हुई है। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि यह घटना पूरी तरह परिवारिक है और इसे कांग्रेस राजनीतिक रूप देना चाह रही है।

घायल युवक गुलाम शेख ने बताया कि वह हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुआ है। चुनाव के दौरान वह निर्दलीय था। उनके शब्दों में, ‘एक महिला को नग्न कर पीटा जा रहा था। मैंने पहले भी कोई अन्याय देखा है तो विरोध किया है। आज महिला पिटता देख मैंने विरोध किया। फिर कुछ और लोग आगे आये। हमने उस महिला को भी बचाया। उसे घर भेजने की व्यवस्था की। तभी तृणमूल पंचायत समिति के एक नेता खड़े हो गये और उनके परिवार के कुछ सदस्य आये और हमें बुरी तरह पीटा।”

इस संबंध में तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता माहे आलम ने कहा, ”चुनाव के बाद से ही कांग्रेस यहां गड़बड़ी करने की कोशिश कर रही है। अधीर चौधरी भी बड़ना के लोगों की सहानुभूति पाने के लिए धरने पर बैठे। लेकिन चुनाव में उसका फायदा नहीं मिला। यह मामला पारिवारिक है। इसे राजनीतिक रंग देने का कोई मतलब नहीं है। जहां यह घटना हुई है वहां हमारा ही बोर्ड है। सभी लोग हमारे हैं। इसलिए किसी को धमकाने या पीटने का कोई सवाल ही नहीं है।”

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here