कोलकाता : महानगर में एक बार फिर पुराने मकान का हिस्सा गिरा गया है। घटना मंगलवार हाथीबागान इलाके के नौ नम्बर हेमेंद्र सेन स्ट्रीट की है। घटना में किसी के हताहत होने खबर नहीं है। नगर निगम ने मकान गिरने की सूचना संबंधित थाना को दे दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक छह-सात महीने से घर का कुछ हिस्सा ढह रहा था। इसका एक हिस्सा आज सुबह गिर गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक घर खाली था। इसलिए किसी के हताहत होने की खबर नही है।

Advertisement

पता चला है कि यह मकान काफी पुराना है। घटना के बाद कोलकाता नगर निगम के अधिकारी इसे तोड़ने पहुंचे है। नगर निगम सूत्रों के अनुसार उनके सामने घर का एक हिस्सा ढह गया जिससे बगल के एक फ्लैट के गैरेज का रास्ता बंद हो गया है। कोलकाता नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे है। उनकी मौजूदगी में ही मकान तोडा जा रहा है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here