कोलकाता : कलकत्ता हाई कोर्ट के केवल रात में दो घंटे तक हरित पटाखे जलाने की अनुमति के बावजूद नियमों को दरकिनार कर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर 88 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि सैकड़ों लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Advertisement

लाल बाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया है कि महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से नियमों का उल्लंघन करने पर 88 लोगों को पकड़ा है, जो प्रतिबंधित पटाखे जला रहे थे। इन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसके अलावा विभिन्न् मामलों में पुलिस ने 780 मनचलों को हिरासत में लिया गया।

कोलकाता पुलिस ने महानगर के विभिन्न इलाकों में ब्लाक रेड चला कर गैरजमानती धाराओं के तहत 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महानगर के विभिन्न इलाकों से 408 लीटर देसी शराब भी जब्त की है। इसके साथ ही महानगर के विभिन्न इलाकों से करीब 1856 किलो अवैध पटाखे जब्त किए गये। पुलिस ने 26 लोगों को प्रिवेंटिव अरेस्ट किया। पुलिस ने विभिन्न इलाकों में 974 लोगों का चालान काटा।

गौरतलब है कि कलकत्ता हाई कोर्ट ने इस बार दिवाली पर सिर्फ दो घंटे रात को 8 बजे से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति दी थी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here