आसनसोल दुर्घटना में भाजपा के 6 कार्यकर्ता गिरफ्तार

– 10 दिनों की पुलिस हिरासत

कोलकाता : आसनसोल में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान भगदड़ में तीन लोगों की मौत के मामले में जिला पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह सभी भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हैं। इन कार्यकर्ताओं का दावा है कि उन्होंने भगदड़ के समय छोटे बच्चों समेत कई लोगों की जान बचाई थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है।

कंबल वितरण कार्यक्रम में भगदड़ मामले में पुलिस ने भाजयुमो के 6 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर शुक्रवार को आसनसोल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी को 10 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। यहां पेशी के समय गिरफ़्तार लोगों ने मीडिया से वार्ता में कहा कि हम लोगों ने दुर्घटना के समय फंस गए लोगों की जान बचाई है। जो लोग गिर गए थे, उन्हें उठाकर हम लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जिसके कारण कई लोगों की जान बची है, लेकिन पुलिस ने हमें ही गिरफ्तार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में आसनसोल उत्तर थाना पुलिस ने भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी और उनकी पत्नी चैताली तिवारी सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 6 पार्षद हैं। इसी वजह से पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + = 24