जलपाईगुड़ी : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहनपुर में हुए क्रेन हादसे में 20 मजदूरों की जान चली गई थी जिनमें पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के चार मजदूर भी शामिल थे। इनमें दो धुपगुड़ी ब्लॉक के और दो मैनागुड़ी ब्लॉक के निवासी थे। उनके मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।

Advertisement

मंगलवार रात चारों मृत मजदूरों के शव ताबूत में बंद कर महाराष्ट्र से जलपाईगुड़ी के लिए रवाना हुए। मृतकों की पहचान धुपगुड़ी के पश्चिम दाउकिमारी निवासी गणेश रॉय (38), उत्तरी कथुलिया गांव निवासी प्रदीप रॉय (36), मैनागुड़ी के चारेरबारी गांव निवासी सुब्रत सरकार (24) और बलराम सरकार (28) के रूप में की गई है। मृतक महाराष्ट्र में निर्माण श्रमिक के रूप में काम करते थे।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार जलपाईगुड़ी जिले के 10 युवक वहां काम कर रहे थे। सोमवार देर रात युवक के परिजनों को हादसे की खबर मिली। इस संबंध में जलपाईगुड़ी की जिलाधिकारी मौमिता गोदारा ने कहा कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहानपुर में क्रेन दुर्घटना में चारों युवकों की मौत हो गई है। वहां वे एक्सप्रेसवे ब्रिज पर काम कर रहे थे। तभी एक बड़ी क्रेन उनके ऊपर गिर पड़ी। इस घटना में चारों युवक मारे गए। जिले के अन्य छह श्रमिक सुरक्षित हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here