फ़ाइल फ़ोटो

दुर्गापुर : दुर्गापुर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की रहस्यमय परिस्थिति में मौत गई। घटना दुर्गापुर स्थित कुरुलियाडांगा के मिलनपल्ली की है, जहां एक प्रौढ़, उसकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों के शव मिले हैं। मृतक की शिनाख्त अमित मंडल के तौर पर हुई है।

Advertisement

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक अमित मंडल का शव घर के भीतर लटका हुआ मिला जबकि कमरे में पलंग पर उसकी पत्नी और दो बच्चों के शव पड़े थे। रविवार की सुबह लोगों को घटना की खबर मिली, जिसके बाद स्थानीय लोग घर के सामने इकट्ठा हो गए। उनका दावा है कि दंपति और उनके बच्चों की हत्या की गई है। दुर्गापुर थाने की पुलिस ने मौके पर जाकर शव बरामद करने का प्रयास किया तो स्थानीय लोगों व मृतक के परिजनों ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हत्या के पीछे अमित के चचेरे भाई का हाथ है। वह अमित के फोन पर धमकी भरे संदेश भेजता था। हालांकि, यह हत्या है या आत्महत्या, पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here