कोलकाता : महानगर के बीसी रॉय शिशु अस्पताल में एडिनो वायरस संक्रमण की वजह से 3 बच्चों की मौत होने की खबर है। गुरुवार की शाम से शुक्रवार की सुबह के बीच तीनों की मौत हुई है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया है कि शुक्रवार को तड़के दो साल के एक बच्चे की मौत हुई। वह उत्तर 24 परगना के ठाकुर नगर का निवासी था। इसके पहले रात को डेढ़ साल के बच्चे अयान मंडल ने दम तोड़ा। वह उत्तर 24 परगना के ही बनगांव का निवासी था। इधर गुरुवार की शाम को एक साल 11 महीने के एक और बच्चे शांतनु कीर्तनिया की मौत हुई। तीनों को इसी हफ्ते अस्पताल में भर्ती किया गया था और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इनमें सर्दी खांसी बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ के लक्षण थे। डॉक्टरों ने एडिनोवायरस संक्रमण की आशंका जाहिर की थी। इनकी मौत की जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है। यह पता लगाया जाएगा कि शरीर में कोमोरबिडिटी थी या संक्रमण की वजह से ही बच्चों की जान गई है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने खुद ही स्वीकार किया है कि राज्य में एडिनोवायरस का संक्रमण है। उन्होंने यह भी बताया था कि उनके परिवार का एक बच्चा इसकी चपेट में है। हालांकि ममता ने दावा किया था कि केवल 6 बच्चों की मौत हुई है जबकि स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया है कि पिछले दो महीनों में 128 से अधिक बच्चों की जान जा चुकी है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here