Kolkata : हथियारों के साथ पकड़े गए 2 तस्कर

राजमिस्त्री के वेश में करते थे तस्करी

कोलकाता : कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को दो युवकों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। इनके नाम रोशन पासवान (25) और संजय कुमार (26) हैं। पुलिस के सूत्रों के अनुसार रोशन सोनारपुर एवं संजय बांसद्रोणी का निवासी है। दोनों असल में बिहार के रहने वाले हैं। दोनों आरोपितों को खिदिरपुर के गोपाल घोष लेन से गिरफ्तार किया गया है।

कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने बताया कि आरोपितों के पास से 7.75 पिस्टल और एक तमंचा बरामद किया गया है। लंबे समय तक ये दोनों राजमिस्त्री का काम कर सुरक्षा एजेंसियों को चकमा दे रहे थे। पुलिस के सूत्रों के अनुसार इनका असली काम हथियारों की आपूर्ति करना था। इनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह हथियार आते कहां से थे और उन हथियारों को वे किसे बेचते थे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 2 = 2