नारकेलडांगा : मंगलवार को शहर में एक पुराने कारखाने का हिस्सा गिर गया है। घटना में 4 लोग घायल हो गए। उनमें से 1 की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान अलाउद्दीन गाजी के रूप में हुई है। घटना मंगलवार कोलकाता के नारकेलडांगा थाना क्षेत्र के कैनाल ईस्ट रोड पर हुई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।

Advertisement

पता चला है कि यहाँ एक पुरानी फैक्ट्री थी। कुछ दिन पहले यहां मरम्मत का काम शुरू हुआ था। इस काम के लिए कुछ निर्माण श्रमिक कार्यरत थे। वे आज भी काम कर रहे थे। इसी दौरान छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। चार निर्माण श्रमिक घायल हो गए। उन्हें एनआरएस अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक की मौत गयी। इस पुराने कारखाने का लंबे समय से रखरखाव नहीं किया गया था। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है। साथ ही फैक्ट्री की मरम्मत करने वाले ठेकेदार की भी तलाश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही जोड़ासांको इलाके में पुराने घर का एक हिस्सा ढह गया। जिसमे दो लोगों की मौत हो गयी। मरने वालों में एक बाइक सवार था और एक पैदल यात्री। उस समय वह घर के नीचे टहल रहा था। इसके अलावा पिछले महीने के अंत में अहिरीटोला में लगातार बारिश से एक मकान गिर गया था। इस घटना में तीन साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here